20210312 204232

उमवि महावीरनगर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया.

खलारी : उत्क्रमित मध्य विद्यालय महावीर नगर ऊपर टोला में षुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम की षुरूआत में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, 8वीं कक्षा के छात्र एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंथु साहु ने अपने संबोधन में विशेष रूप से भारतीय स्वतंत्रता की संघर्ष यात्रा एवं इससे सम्बंधित विभिन्न आंदोलन, बलिदानी, महात्मा गाँधी का योगदान, दांडी यात्रा का महत्त्व, भारत स्वतंत्रता पूर्व उपनिवेशवाद का दुष्प्रभाव, स्वतंत्रता संग्राम में झारखण्ड का योगदान, पर्यावरण प्रदुषण, ग्लोबल वार्मिंग, आतंकवाद, बालश्रम, वैश्विक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, डिजिटल शिक्षा में भविष्य का महत्त्व, स्वतन्त्र भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए प्रयास एवं शिक्षा का योगदान, भारतीय विकास यात्रा में कोरोना महामारी की चुनौती एवं इससे उबरने के प्रयत्न से सम्बंधित बातों की जानकारी दी।

वहीं विद्यालय की शिक्षिका अरुणा देवी और वीणा देवी ने भी बच्चों के प्रति विचार प्रकट किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार साहू, वीणा देवी, अरुणा देवी, सुभाष उरांव का सराहनीय योगदान रहा। इस महोत्सव में अभिभावक सुलोचना देवी, मालती देवी, फिरोजी खातून, चाँदमुनी देवी सहित 8वीं कक्षा के विद्यार्थी उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via