20201215 132356

दूल्हे नें अपनी शादी में की ताबड़तोड़ फायरिंग.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : राजधानी रांची में एक हर्ष फायरिंग का मामला सामनें आया है। राँची में एक दूल्हे नें अपनी ही शादी में ताबड़तोड़ फायरिंग की और फायरिंग से संबंधित वीडियो अपने वाट्सएप स्टेटस में लगाया था। उसी स्टेटस से लेकर वीडियो वायरल किया गया, जो घूमते-घूमते पुलिस तक पहुंच गया। फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सत्यापन कर बरियातू थाने में एफआइआर दर्ज की है। इसमें दूल्हा शोभित सिंह और अज्ञात रायफलधारी को आरोपित बनाया गया है।

गौरतलब है कि 13 दिसंबर की रात मोरहाबादी के चिरौंदी स्थित आशीर्वाद बैंंक्वेट हॉल में शोभित की शादी थी। इस क्रम मेें अति उत्साहित होकर उसने वहीं मौजूद एक रायफलधारी से रायफल ली और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। पुलिस के अनुसार इस फायरिंग से किसी को भी गोली लग सकती थी। पुलिस नें फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद सत्यापन कर बरियातू थाने में एफआइआर दर्ज की और संबंधित वीडियो की जांच कर करवाई की जा रही है। राँची पुलिस के अनुसार मामले में साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी निकाला जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि शोभित सिंह पहले धोखाधड़ी के मामले में जेल गया था। इसके अलावा कोतवाली इलाके के एक होटल में हुई बैचलर्स पार्टी में एक युवक की हत्या के मामले में वह चश्मदीद था। तब मारे गए छात्र के पिता ने साजिश का आरोप लगाया गया था। उस वक्त बरियातू थाने की पुलिस ने शोभित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं पंडरा के एक व्यवसायी की आत्महत्या के मामले में भी शोभित पर आरोप लगे थे। पंडरा ओपी में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था।

Share via
Share via