मुख्यमंत्री नें वीर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस के मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित की.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज वीर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह के 163वीं शहादत दिवस के मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इन वीर सपूतों की शहादत अतुल्य है। यह हमसभी की जिम्मेवारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श, समर्पण और बलिदान को व्यर्थ न जाने दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड महापुरुषों, वीरों तथा शहीदों का राज्य है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे अमर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई। अंग्रेजी शासन व्यवस्था के खिलाफ वर्ष 1857 के विद्रोह में इन वीर सपूतों ने अपनी बहादुरी और शौर्य का लोहा मनवाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए। ऐसे वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन वीर सपूतों के आदर्श, समर्पण और दिखाए रास्ते पर चलकर ही सशक्त समाज, राज्य एवं देश का निर्माण किया जा सकता है।

















