ईंट भट्टा के मालिक के पुत्र का अपहरण 24 घंटा के बाद अपराधी ने छोड़ा.
जामताड़ा, अजय सिंह.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जामताड़ा : मामला करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव की है. जानकारी के अनुसार गुरूवार रात करीब एक बजे गांव निवासी सरफराज अंसारी के 14 वर्षीय पुत्र इट भट्टा के पास स्थित सो रहा था. इसी दौरान आठ नकापोश अपराधी ने सगीर अंसारी को अपहरण कर लिया. साथ ही अपराधी ने सगीर के साथ दो अन्य लोगों का भी अपहरण किया था. लेकिन कुछ देर बाद अपराधी ने दोनों को छोड़ दिया और सगीर को अपने साथ ले गया.
हालांकि शुक्रवार देर रात को अपराधी ने सगीर को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड़ गांव के पास छोड़ कर फरार हो गया. अपराधी ने सगीर को इस लिए छोड़ दिया की अपराधी गलत फहमी में सगीर का अपहरण कर लिया जबकि अपराधी को किसी और का अपहरण करना था. हालांकि अभी तक उस व्यक्ति का नाम पता नहीं चल पाया है कि अपराधी किस व्यक्ति का अपहरण करने आया था.
सकुशल घर लोटे सगीर अंसारी के परिजन काफी खुश है. इस संबंध में सगीर ने बताया कि अपराधी करीब आठ के संख्या में थें. बताया कि जब वह रात में भट्टा के पास बने पुआल के घर में शो रहा था. तो तभी आठ लोग आए और मेरे आंख में कपड़ा बांधकर लेकर चले गए. बता दें कि अपराधी ने इस दौरान सगीर के साथ मारपीट भी किया था. तथा सगीर का चेन भी छिन लिया.
बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह को एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस हरविंदर सिंह पूर्व थाना प्रभारी राम शरीफ तिवारी समेत दर्जनों पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामला का जायजा लिया था. वहीं अपराधियों ने परिजनों को फोन कर बताया कि तुम लोगों ने पुलिस को खबर दे दिया है. इसलिए अब तुम्हारे बच्चे को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा इधर गुप्त सूचना के आधार पर पता चला है कि फिरौती के लिए लाखों रुपए की मांग की गई है. जिसकी पुष्टि अब तक परिवार वाले भी नहीं कर रहे हैं.

















