IMG 20210615 WA0019

खूब पसंद आ रहा कौव्वाली के तर्ज पर रिलीज पारम्परिक शादी गीत ‘चाँद जैसी दुल्हन’.

विजय लक्ष्मी म्यूजिक की नई पेशकश पारम्परिक शादी गीत ‘चाँद जैसी दुल्हन’ रिलीज के साथ खूब देखी जा रही है. इस गीत को अब तक 4 लाख लोगों ने देखा है. शादी गीत ‘चाँद जैसी दुल्हन’ की खास बात ये है कि इसको कौव्वाली के तर्ज पर बनाया गया है, जिसमें आनंद मोहन पांडेय की भूमिका शानदार है. यह गीत विजय लक्ष्मी भोजुपरी ट्यून से रिलीज हुआ है. 2021 में यह गीत लोगों को खूब पसंद आ रही है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मालूम हो कि विजय लक्ष्मी म्यूजिक इन दिनों सामाजिक संस्कार और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित विषयों के गानों की प्रस्तुति एक दम नये अंदाज में कर रहा है, जिसको दर्शकों और श्रोताओं का प्यार और आशीर्वाद भी मिल रहा है. इसी क्रम में ये नया शादी गीत ‘चाँद जैसी दुल्हन’ है, जिसको लेकर आनंद मोहन पांडेय कहते हैं कि हमारे यहाँ शादी ब्याह में हर रस्म के लिए गीत हैं. उसी में से एक यह भी है. ये सारे गाने हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए दस्तावेज बनेगी. मुझे ख़ुशी है कि मैं इसका हिस्सा हूँ. आप जरुर इन गानों का आनंद लें.

शादी गीत ‘चाँद जैसी दुल्हन’ के सिंगर रवि चोपड़ा हैं और उन्होंने ही इस गाने का लिरिक्स और म्यूजिक दिया है. निर्देशक रंजीत कुमार सिंह हैं. कलाकार आनंद मोहन पांडेय, नेहा सिद्दीकी, शिव कुमार बिक्कू, रूपा सिंह, राजेश कुशवाहा हैं.

Share via
Share via