20250901 220356

डोमचांच में 500mm K-9 पाइप चोरी का पर्दाफाश, 08 अपराधी गिरफ्तार, पाइप और हाइड्रा वाहन बरामद

कोडरमा : डोमचांच थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगड़ो में बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए रखे गए 500mm डायमीटर K-9 पाइपों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 08 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही चोरी किए गए पाइप और हाइड्रा वाहन को भी बरामद किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डोमचांच थाना में कांड संख्या 71/25, दिनांक 31 अगस्त 2025 को पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा के कनीय अभियंता अभिजीत कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि हाइड्रा वाहन की मदद से ट्रक (पंजीयन संख्या JH02BV 6941) में 16 K-9 पाइप लोड कर चोरी की नीयत से ले जाया जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा के पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक चालक मकसूद अंसारी और उसमें सवार चार अन्य लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में मकसूद ने खुलासा किया कि ट्रक मालिक मो. अफताब अंसारी और भारत ट्रांसपोर्ट, बरही के निसार अंसारी के निर्देश पर तथाकथित ठेकेदार राहुल कुमार और मो. आरिफ ने हाइड्रा वाहन से पाइप ट्रक में लोड करवाए थे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कांड में शामिल 08 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और पाइप लोड करने में इस्तेमाल हाइड्रा वाहन को भी जब्त कर लिया। बरामद 16 पाइपों के साथ ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष पाइपों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य संलिप्त लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Share via
Share via