There should be a CBI probe into the JPSC matter, and L. Khiangte should be arrested: Babulal Marandi.

JPSC मामले की CBI जांच हो, एल ख्यांगते की गिरफ्तारी हो: बाबूलाल मरांडी

There should be a CBI probe into the JPSC matter, and L. Khiangte should be arrested: Babulal Marandi.
There should be a CBI probe into the JPSC matter, and L. Khiangte should be arrested: Babulal Marandi.

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जेपीएससी प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच से ही झारखंड के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेपीएससी मामले में सीआईडी जांच महज “आंखों में धूल झोंकने” का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीआईडी सरकार के इशारे पर काम कर रही है और उससे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती।

RKDF
Adv

मरांडी ने कहा कि जेपीएससी अध्यक्ष एल. ख्यांगते के केवल इस्तीफा देने से मामला समाप्त नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि एल. ख्यांगते के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।

प्रेस वार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने सीआईडी के अपर महानिदेशक मनोज कौशिक पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर उन्हें खनन क्षेत्र से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सरकार के दबाव में काम करने से बचना चाहिए और निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए।

उन्होंने विनय कुमार चौबे और अनुराग गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों पर जनता का भरोसा कमजोर होता है। मरांडी ने कहा कि झारखंड के युवाओं के हित में जेपीएससी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now