फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांग रहे हैं पैसे.
गिरीडीह, दिनेश.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरीडीह : साइबर अपराधियों द्वारा गिरिडीह में इन दिनों अधिकारियों एवं पत्रकारों के फेक आईडी बनाकर उद्योगपतियों एवं अन्य जन सामान्य लोगों से पैसे की मांग की जा रही है. ताजा मामला शुक्रवार की शाम की है जिसमें साइबर अपराधियों ने जमुआ प्रखंड पदाधिकारी विनोद कर्मकार का फेसबुक आईडी हैक करते हुए कुछ स्थानीय पत्रकारों एवं लंगटा बाबा कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य लोगों से पैसे की मांग की गई।
पत्रकारों द्वारा फ़ेसबुक से पैसे की मांग को लेकर जमुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क किया गया तब जमुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कर्मकार के होश उड़ गए तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुआ द्वारा गिरिडीह साइबर थाने में लिखित सनहा शनिवार को दर्ज करवाई गई। फिलहाल इस घटना को सायबर पुलिस बारीकी से लेते हुए जांच में जुड़ चुकी हैं।

















