20210513 164543

यह समय है राष्ट्र को गढ़ने का ना कि उपहास उड़ाने का : ओम प्रकाश केशरी.

गढ़वा : भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश केशरी ने झारखंड सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने भी वैक्सीनेशन और ट्रीटमेंट को लेकर भ्रम पैदा करती रही है जबकि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी इस मुश्किल स्थिति में हमेशा हमेशा राज्य सरकार के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं कि दीप और थाली बजाने से कोरोना नहीं भागता, आदरणीय प्रधानमंत्री ने एकजुटता का परिचय देने के लिए दीया और थाली का कार्यक्रम किया था किंतु विपक्ष में बैठे लोगों ने एकजुटता का भी उपहास उड़ाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना से अमेरिका जैसा विकसित देश भी परेशान है। इसके बावजूद आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कोरोना से उपजी परेशानियों को कम करने के प्रयास में दिन रात लगे रहे, इसके बाबत 80 करोड़ गरीब लोगों के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था, आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 20 लाख करोड़ रुपए, भारतीय वैक्सीन आदि देने का कार्य किया। समय समय पर राज्य के मुख्यमंत्रियों से भी प्रधानमंत्री जी लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में आमजन से अपनी बारी आने पर टिका लेने का भी अनुरोध किया।

गढ़वा, वी के पांडे

Share via
Share via