IMG 20210204 WA0018

साइबर अपराधियो क्लोन चेक के जरिये, 78,7000 लाख उड़ाए.

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ जिले के रामगढ बीडीओ के क्लोन चेक के जरिये साइबर अपराधियो ने 78,7000 लाख सरकारी रुपए उड़ाए। इन साइबर अपराधियों ने अलग-अलग राज्यों से इस वारदात को अंजाम दिया। 3 क्लोन चेक के जरिए बैंको से रुपयों की  निकासी की गई, चौथा चेक से भी रुपये निकासी की थी तैयारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन अपराधियो ने चौथा चेक वेस्ट बंगाल में डाला था, लेकिन बैंक मैनेजर ने वेरीफाइड करने के लिये बीडीओ से जानकारी ली तो बीडीओ ने अपने चेक नही होने की जानकारी दी तब जाकर मामला का पता चला। इस मामले में रामगढ बीडीओ एनी रिंकू कुजूर ने बताया कि क्लोन चेक के जरिये 78,7000 लाख रुपये की निकासी की गई है, मेरा चेक मेरे पास है। यह बात बैंक मैनेजर से जानकारी हुई इस मामले में रामगढ थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। रामगढ़ बीडीओ की सरकारी खाता रामगढ़ मे बैंक ऑफ बड़ौदा मे है, साइबर अपराधियों ने बड़ौदा बैंक के क्लोन चेक के जरिए ही इस तरह की बैंक फ्रॉड किया है।

रामगढ़, आकाश शर्मा

Share via
Share via