मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से इंडियन बैंक के शीर्ष अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ महाप्रबंधक चंद्रशेखरन वी, मुख्य महाप्रबंधक विवेक और क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश शरण भी मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घाटशिला में झामुमो ने विकास नहीं किया, जनता को ठगा : लंबोदर महतो
बताया जा रहा है कि इस दौरान इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक बिनोद कुमार ने मुख्यमंत्री को बैंक की विभिन्न योजनाओं और राज्य में जारी गतिविधियों की जानकारी दी और आगे भी राज्य सरकार के साथ सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

















