घाटशिला में झामुमो ने विकास नहीं किया, जनता को ठगा : लंबोदर महतो

घाटशिला में झामुमो ने विकास नहीं किया, जनता को ठगा : लंबोदर महतो

Share
Link copied

घाटशिला : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विकास की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने आदिवासी–मूलवासी समुदाय के साथ छल किया है और वर्षों से क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

डॉ. महतो ने सोमवार को ढालभूमगढ़ और मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न गांवों माटीगोड़ा, बांसकटिया आदि में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा, “घाटशिला में सड़क नहीं, पानी नहीं, डॉक्टर नहीं विकास के नाम पर झामुमो ने सिर्फ वादों की गठरी दी है। अब जनता बदलाव चाहती है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन क्षेत्र में विकास की नई दिशा देंगे और जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और हरेलाल महतो ने किया प्रचार

इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने भी घाटशिला विधानसभा के कालाचिति पंचायत में प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने बाँसगढ़ा और माझीटोला में ग्रामीणों से मुलाकात की और एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में मतदान की अपील की। रामचंद्र सहिस ने कहा, “जनता इस बार विकास और पारदर्शी शासन के लिए एनडीए को वोट देगी।”

इस दौरान सत्यनारायण महतो, राजेश महतो, राजू कर्मकार, सुखलाल हेंब्रम, प्रमुख रामदेव हेंब्रम, मुखिया राकेश मुर्मू, बनबिहारी महतो, ओमियो महतो, मानु महतो, संतोष महतो सहित कई आजसू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow