बेगूसराय में ट्रेन हादसा: मेला देखकर लौट रहे चार लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्नाटे में डुबो दिया। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ डाला रेलवे क्रॉसिंग के पास मेला देखकर लौट रहे चार लोगों की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक चारों स्थानीय निवासी थे, जो पास के एक मेले में घूमने के बाद पैदल ही घर लौट रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक आ रही मेल ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धर्मदेव महतो (45 वर्ष), उसका नाती 7 वर्ष, रोशनी कुमारी पिता मदन महतो, रीता देवी पति मदन महतो के रूप में हुई है


















