जिला कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन.
Garhwa, V K Pandey.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वा : भाजपा जिला कमेटी के द्वारा आज शहर के टंडवा स्थित पार्टी जिला कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में सभी 27 मण्डल अध्यक्ष को बीजेपी के नीति और सिद्धांत के बारे में बताया गया। बैठक में प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह एवं जिला प्रभारी अमित सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहाकि आज गढ़वा में सभी मण्डल के प्रभारियों की आज बैठक हो रही है। ये सभी अपने-अपने मण्डल में जाकर सभी मण्डल के अध्यक्ष सहित अन्य लोगों को प्रशिक्षण देंगे। वहीं पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि गढ़वा जिला में पार्टी इन प्रशिक्षण से मजबूत और एकमत होगी।

















