20250824 143816

पंडित राजकुमार शुक्ल को श्रद्धांजलि: स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी पर आधारित पुस्तक किया गया भेंट

रांची : पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, और आदित्य साहू को फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय राय ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल के जीवन पर आधारित पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर फाउंडेशन के कार्यों और उद्देश्यों से भी अतिथियों को अवगत कराया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाबूलाल मरांडी ने कहा, “पंडित राजकुमार शुक्ल चंपारण आंदोलन के प्रणेता और महात्मा गांधी को बिहार लाने वाले प्रथम व्यक्ति थे। उनका योगदान स्वतंत्रता संग्राम में अविस्मरणीय है, और उन्हें यथोचित सम्मान मिलना चाहिए।”

डॉ. प्रदीप वर्मा ने पंडित शुक्ल के त्याग और संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आदित्य साहू ने उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाने और उनके विचारों को जीवंत रखने की प्रतिबद्धता जताई।

फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “हमारा लक्ष्य पंडित राजकुमार शुक्ल के जीवन और संघर्ष को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना है, ताकि स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को इतिहास में उचित स्थान मिले।”

Share via
Share via