20260423 151648

शहादत दिवस पर तेलंगा खड़िया को श्रद्धांजलि, डीसी-एसपी ने किया माल्यार्पण

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा जिले में 23 अप्रैल को महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उनके चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि तेलंगा खड़िया ने 19वीं सदी में अंग्रेजी शासन, जमींदारों और महाजनों के शोषण के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर एक सशक्त आंदोलन खड़ा किया था। उन्होंने गुमला, सिमडेगा और ओडिशा के सुंदरगढ़ क्षेत्र में ‘जुरिया पंचायत’ का गठन कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका।

वक्ताओं ने कहा कि उनका आंदोलन आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक बन गया था। उनके बढ़ते प्रभाव से भयभीत अंग्रेजों ने 23 अप्रैल 1880 को उन्हें शहीद कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बलिदान को नमन करते हुए कहा कि तेलंगा खड़िया का जीवन आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है।

Share via
Share via