20201223 190825

हत्या के मामले में दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार.

गढ़वा, वी के पांडे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार भंडरिया थाना अंतर्गत शिवराज भुईयां हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटना दिनाँक 19/12/20 के रात्रि का है जब अभियुक्तों द्वारा भंडरिया थाना अंतर्गत कपरफूटी पुल के पास पत्थर से कुचलकर ग्राम नौका टोला भंडरिया निवासी शिवराज भुईयां की हत्या कर दी गयी थी।

घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्रीकांत सुरेश राव खोटरे के निर्देशानुसार एक टीम पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में गठित कर त्वरित कार्रवाई कर कांड का उदभेदन करते हुए इस कांड के अभियुक्तों 1.भीखम लोहरा पिता अमर लोहरा 2.श्रवण कुमार भुईयां पिता स्व0 रामराज भुईयां दोनो ग्राम नौका थाना भंडरिया जिला गढ़वा को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर अभियुक्तों के घर से एक फास्ट ट्रैक घड़ी की पर्ची तथा खून लगा एक शर्ट और पैंट बरामद हुआ। दोनो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share via
Share via