अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौत
रांची : झारखंड के रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने चमघाटी के पास बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतकों की पहचान अनगड़ा के नवाडीह गांव निवासी प्रभात महतो और अनिल महतो के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार, युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों युवकों के अचानक चले जाने से पूरे नवाडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

















