मानगो में हाईवा की टक्कर से गिरे बिजली के दो पोल, बड़ा हादसा टला
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बस्ती में शनिवार सुबह बिल्डिंग मटेरियल लदे एक हाईवा की टक्कर से हाईटेंशन तार वाले बिजली के दो पोल गिर गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पोल गिरने के साथ ही बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त आसपास लोग मौजूद थे। ऐसे में बिजली के खंभे गिरने से जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने हाईवा को घेर लिया और बस्ती में भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।घटना की सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कर स्थिति संभाली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा समेत संबंधित वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया।
वहीं, बिजली के दो पोल क्षतिग्रस्त होने से इलाके की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों ने बस्ती में भारी वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर उचित निगरानी जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।आदर्श नगर बस्ती में भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित किया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

SSP के नाम पर उगाही करने का आरोप, सिदगोड़ा में स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
जमशेदपुर: शहर में जिला पुलिस कप्तान (SSP) के नाम पर कथित तौर पर अवैध कारोबारियों से पैसे की उगाही करने का मामला…

SIR-2026: सुनवाई में तेजी लाने और फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन का निर्देश
रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने SIR-2026 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी जिलों…

















