20260224 163907

24 घंटे में दो विमान हादसे: झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश से 7 की मौत, अंडमान में हेलीकॉप्टर समुद्र में गिरा लेकिन सभी 7 सुरक्षित बचे

देश में लगातार दो विमान हादसों ने एक तरफ गहरा शोक फैलाया है तो दूसरी तरफ चमत्कार जैसी राहत भी दी है। सोमवार रात झारखंड के चतरा जिले में एक एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि मंगलवार सुबह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक हेलीकॉप्टर समुद्र में गिर गया लेकिन उसमें सवार सभी सात लोग सुरक्षित बच गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा जिले में एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने के बाद अंडमान और निकोबार के मायाबंदर के पास पवन हंस कंपनी का एक हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर मंगलवार की सुबह करीब 8:45 बजे पोर्ट ब्लेयर (श्री विजयपुरम) से उड़ान भरकर मायाबंदर जा रहा था। लगभग 9:30 बजे तकनीकी खराबी (संभावित स्नैग) के कारण पायलट को समुद्र में आपात लैंडिंग (डिचिंग) करनी पड़ी।

हेलीकॉप्टर में दो क्रू मेंबर्स (पायलट) और पांच यात्री (एक बच्चा सहित) सवार थे। तेजी से की गई रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय नौसेना, कोस्ट गार्ड और स्थानीय टीमों ने सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को मेडिकल जांच के बाद सुरक्षित घोषित किया गया।

24 घंटे के अंदर दो एविएशन हादसे देश की उड्डयन सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम, तकनीकी खराबी और रखरखाव जैसे मुद्दों पर गहन जांच जरूरी है। DGCA ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

Share via
Share via