राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित रांची आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परिधि में ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 26 फरवरी को रांची में आगमन और प्रस्थान प्रस्तावित है। राष्ट्रपति महोदया झारखंड दौरे के दौरान जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में छात्रों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे महाराष्ट्र से रांची पहुंचेंगी और यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जमशेदपुर जाएंगी।
सुरक्षा दृष्टिकोण से अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर), रांची ने BNSS की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। एयरपोर्ट परिधि और उसके ऊपर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग तथा हॉट एयर बैलून का संचालन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति (संख्या 128/2026, दिनांक 24 फरवरी 2026) में कहा गया है कि यह कदम राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान उच्च स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध है किया है कि वे इस निषेधाज्ञा का पूर्ण रूप से पालन करें और किसी भी प्रकार के उल्लंघन से बचें, ताकि राष्ट्रपति महोदया की यात्रा सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

















