20250219 114529

Update गिरिडीह एक्सीडेंट में छह की मौत मरने वाले चार स्कार्पियो सवार दो बाइक सवार

गिरिडीह के मधुबन थाना इलाके के चैनपुर लट्टकट्टो में मंगलवार रात 12 बजे हुए भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।यहां बाइक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हुई।मरने वालों में से चार लोग स्कॉर्पियो पर सवार थे और बाकी लोग बाइक पर सवार थे!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंगलवार की मध्य रात्रि स्कॉर्पियो और बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान लाइट से स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने पहले बाइक सवार को धक्का मार दिया फिर पेड़ से जा टकराई।घटना की सूचना डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को मिली।सूचना पर मधुबन थाना की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से वाहन से शव को बाहर निकाला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस बाबत एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया है कि छह लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में चार स्कार्पियो पर सवार थे तो दो बाइक पर।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार मृतकों की पहचान मुंगेर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी रहने वाले सोमेश चंद्रा ,गोपाल कुमार , योगीडीह गुलाब कुमार और फूलचंद महतो के रूप में की गई।वहीं, बाइक पर सवार मृतकों में मधुबन थाना इलाके के छछंदो निवासी बबलू कुमार टुडू तथा मधुबन थाना इलाके के धावाटांड निवासी हुसैनी मियां के तौर पर हुई है।

Share via
Share via