20260209 232211

वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका ने प्रेमी को दिया ऐसा उपहार की….जिसने सुना उसकी रूह कांप गयी ..एक प्रेमिका की कातिलाना दास्तान  

वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका ने प्रेमी को दिया ऐसा उपहार की….जिसने सुना उसकी रूह कांप गयी ..एक प्रेमिका की कातिलाना दास्तान  
20260209 232211
रांची, 9 फरवरी   – वेलेंटाइन वीक चल रहा है प्रेमी अपने प्रेमिका को और प्रेमिका अपने प्रेमी को दिल की बात जाहिर करता है कुछ गिफ्ट देता है लेकिन रांची में एक प्रेमिका ने अपने लवर को रूह कपाने वाली मौत अपने प्रेमी को उपहार में दिया । जिसने भी इस  हैवानियत भरी प्रेम कहानी को सुना सन्न रह गया ।
इस प्रेम कहानी में प्रेमिका अपने प्रेमी का सर धड़ से अलग करती है । उसके प्राइवेट पार्ट काटती है । …
यह कहानी है रांची के  सोनाहातू थाना क्षेत्र की …इस इलाके में  एक बेहद क्रूर और सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था ।  जिसमे एक 25 वर्षीय युवक हरिहर महतो  की निर्मम हत्या कर दी गई, थो ।  जिसमें उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया और प्राइवेट पार्ट भी काटे गए थे … लेकिन जब  पुलिस ने  मामले का पर्दाफाश किया तो सब हैरान रह गए ।
अवैध संबंध और एक्स्ट्रा मेरेटल अफेयर की यह खूंखार अंत की दास्तां निकली । एक दंपति  को गिरफ्तार कर जेल भेज गया ….और पुलिस ने जो कहानी बताई उसने प्रेम का काला अध्याय लिख दिया… 
घटना का क्रम क्या था?
हरिहर महतो पिछले दो साल से गांव की ही एक महिला सुलोचना देवी (दो बच्चों की मां) से प्रेम  था। सुलोचना शादीशुदा थीं और उनके पति क्षेत्रपति महतो को इस प्रेम का पता चल गया । संदेह और गुस्से से भरे पति ने पत्नी के साथ मिलकर प्रेमी को रास्ते से हटाने की साजिश रची
31 जनवरी  की शाम हरिहर घर से निकला और लापता हो गया। परिवार ने 3 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की त्वरित जांच और तकनीकी साक्ष्यों (कॉल डिटेल्स) के आधार पर 8 फरवरी को कांची नदी के किनारे (एडरमहातु-मार्चाडीह गांव के सामने) उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वाले सिहर उठे – सिर धड़ से 20 मीटर दूर झाड़ियों में मिला, प्राइवेट पार्ट कटे हुए थे, और पूरा शरीर दलदल में छिपाया गया था।
पुलिस ने कैसे किया खुलासा?
बुंडू एसडीपीओ ओम प्रकाश ने  बताया कि पति क्षेत्रपति महतो ने पत्नी सुलोचना देवी के साथ मिलकर हरिहर को धोखे से बुलाया। हत्या धारदार हथियार  से की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सना हथियार और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। एक तीसरा आरोपी  फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है।
परिवार का दर्द
हरिहर की शादी दो साल पहले हुई थी और उनका एक महीने का बेटा भी है। परिजनों ने आरोपी दंपति के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। इस घटना ने स्थानीय समाज में रिश्तों, संदेह और प्रतिशोध की गहराई को उजागर कर दिया है।पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 
Share via
Share via