मिसेस यूनिटी के टॉप 5 फाइनलिस्ट में पहुंची रांची की वीणा देवांगन.
श्रीकी फैशन क्रिएशन की तरफ से आयोजित ऑनलाइन ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मिसेस यूनिटी क्वीन 2021 के टॉप 5 फाइनल लिस्ट में अपना जगह बनाने वाली वीणा देवांगन ने झारखंड का मान बढ़ाया है। फाइनल लिस्ट में 30 अलग-अलग राज्यों से आए हुए कंटेस्टेंट में टॉप फाइव में जगह बनाई है ।इसमें ऑनलाइन वीडियो टैलेंट राउंड ,नेशनल कॉस्टयूम राउंड और सेल्फ डॉक्यूमेंट्री के आधार पर इन्हें टॉप फाइव लिस्ट में चुना गया है। इससे पहले सेमीफाइनल में दो अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं जिसमें बेस्ट कॉन्फिडेंट और बेस्ट इवनिंग गाउन का अवार्ड भी मिला था ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नेशनल प्रतियोगिता कर्नाटक की बेलगाम शहर में 5 से 7 मार्च को आयोजित हो रही है जिसमें क्राउनिंग सेरेमनी और साथ ही साथ इंटरनेट में प्रतियोगिता के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी और इसके बाद इंटरनेशनल लेवल मे इंडिया को रिप्रेजेंट करने के लिए मलेशिया, सिंगापुर जैसे एशियन कंट्री में भारत का गौरव बढ़ाएंगी
जज के रूप में मिसेस मलेशिया ,मिसेस थाईलैंड, मैसेज स्क्रीन ऑफ द वर्ल्ड, और श्रीकी क्रिएशन के डायरेक्टर मिस्टर श्रीकांत जी मौजूद थे।

















