परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया वाहन, कुल 25 वाहनों का किया गया वितरण.
राँची : परिवहन विभाग की ओर से राज्य के सभी जिला परिवहन पदाधिकारी, सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, मोटरयान निरीक्षक को वाहन उपलब्ध कराया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विभागीय राजस्व संग्रहण में गुणात्मक सुधार एवं प्रवर्तन तंत्र को प्रभावकारी बनाने हेतु आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के क्रम में परिवहन आयुक्त आरटीए, जिला परिवहन पदाधिकारियों और मोटरयान निरीक्षकों को सरकारी वाहन उपलब्ध कराया गया है।
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर श्री किरण पासी, संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री रवि शंकर विद्यार्थी जिला परिवहन पदाधिकारी रांची श्री प्रवीण कुमार प्रकाश सहित राज्य के कुल 25 पदाधिकारियों के बीच 25 सरकारी वाहनों का वितरण किया गया।

















