ODISA POLICE STORY

ब्रा उतार कर ब्रेस्ट पर किक मारा और फिर पेनिस निकल कर दरोगा बोला– मेजर की मंगेतर का ओड़िस पुलिस पर गंभीर आरोप देखे वीडियो

 

उड़ीसा : सोसल मीडिया में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमे एक आर्मी ऑफिसर की मंगेतर ओडिसा पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही है , जिसमे उसे मीडिया के सामने दिए बाइट में यह कहते सुना जा सकता है की देर रात पुलिस ने उसे लोकप में टार्चर करते हुए पीड़ित की ब्रा उतार कर उनके ब्रेस्ट पर किक मारा, फिर दूसरे अधिकारी आये और उन्होंने पैंट लोअर कर अपनी पेनिस निकाल बोले की कितनी बार डालू की तुम्हारा मुँह बंद हो जायेगा …”दरअसल यह संगीन इल्जाम ओडिशा के भरतपुर पुलिस पर लगा है। इल्जाम लगाया है भारतीय सेना के सिख रेजिमेंट के मेजर की मंगेतर ने। इस लड़की के पिता भी रिटायर्ड ब्रिगेडियर हैं। वह खुद भी वकील है।

आर्मी ऑफिसर की मंगेतर ने मेडिकल जांच के बाद मीडिया के सामने पहली बार खुलासा किया है, जिसके बाद सनसनी मच गयी है। पीड़िता का इल्जाम है कि गुजरे 14 सितंबर की देर रात को उनके साथ पुलिस हिरासत में बर्बरता की गई। पीड़िता के अनुसार उनकी कार को कुछ मनचलों ने रोक लिया और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। खुद को उनसे बचाकर मदद मांगने के लिए वह नजदीक के भरतपुर थाने में पहुंच गयी। इल्जाम है कि पुलिस स्टेशन के अंदर मौजूद अधिकारी ने उनके साथ बहुत गलत किया। वहां पर थानेदार तक मौजूद थे। पीड़िता ने अपने आरोप में दावा किया है कि थाना में उन्हें कपड़े उतारने के वास्ते मजबूर किया गया। उन्हें शारीरिक रूप से टॉर्चर किया गया। रेप की धमकी तक दी गयी। दूसरी तरफ पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया, वहां महिला पुलिसकर्मी भी थी।

इधर, पीड़िता के पिता रिटायर्ड ब्रिगेडियर ने संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़िता के पिता ने कहा कि “पुलिस कर्मियों ने एक सैन्य अधिकारी को हवालात में डालकर, उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार कर मेरी बेटी का यौन उत्पीड़न करके कई कानूनों का उल्लंघन किया है। पुलिसकर्मियों ने झूठी कहानी गढ़कर मेरी बेटी को गिरफ्तार किया। हिरासत में मेरी बेटी का यौन उत्पीड़न किया गया। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं। हलाकि ओडिसा पुलिस में मनचलो को गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिम बंगाल में तैनात सेना के अधिकारी और उनकी मंगेतर ने रविवार को भरतपुर थाने में ‘रोड रेज’ की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें परेशान किया था। थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर सैन्यकर्मी और महिला का पुलिसकर्मियों से झगड़ा हो गया। पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में भुवनेश्वर में गिरफ्तार की गई महिला ने दावा किया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। बृहस्पतिवार को महिला को हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी। पीड़िता फिलहाल एम्स में उपचार करा रही हैं।

जबकि दूसरी तरह पुलिस खुद को बेकसूर बता रही है उन्होंने भी वीडियो जारी कर यह दिखाया है की पीड़ित महिला को पुलिस टार्चर नहीं कर रही थी बल्कि महिला खुद ही पुलिस से उलझ रही थी और खुद को बचाने के लिए पुलिस वीडियो बना रही थी। सर्कार ने इस मामले में जाँच के आदेश दे दिए है लेकिन घटना से खलबली मच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via