जागरूक समाज की यही पहचान शत प्रतिशत हो मतदान : उपायुक्त.
देवघर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार मधुपुर उप चुनाव, 2021 में मतदाताओं को शत प्रतिशत जागरूक करने के उद्देश्य से निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आज दिनांक-04.04.2021 को अनुमंडल परिसर से ईवीएम, वीवीपैट मैस्काॅट को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके अलावे मैस्काॅट के माध्यम से मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चैक-चैराहों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को आगामी 17 अप्रैल, 2021 को होने वाले मतदान में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया जायेगा एवं मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। साथ हीं मैस्काॅट के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व व लोकतंत्र में वोट के महत्व को समझाते हुए लोगों से 17 अप्रैल को अपने घरों से निकलकर मतदान करने का आग्रह किया जायेगा, ताकि शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा सके। इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी, स्वीप कोषांग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

















