Weather changed in Jharkhand, heavy rain in Ranchi early morning

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश

Weather changed in Jharkhand, heavy rain in Ranchi early morning
Weather changed in Jharkhand, heavy rain in Ranchi early morning

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश हुई. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग में अपने पूर्वानुमान में बताया था कि गुरुवार को रांची, बोकारो, रामगढ़ समेत अन्य इलाकों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। कई इलाकों में 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार की सुबह चेतावनी जारी की है। येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि रांची जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश की संभावना है और वज्रपाती की आशंका जाहिर की गयी है। आमलोगों से खराब मौसम रहने पर सुरक्षित रहने की अपील की है। पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहने और बिजली के खंभे के नजदीक नहीं रहने की सलाह दी है।

Share via
Share via