IMG 20201213 WA0057

जंगली हांथीयों ने मचाया जमकर उत्पात, खेती को पहुंचाया नुकसान, घर को भी किया क्षतिग्रस्त.

गिरीडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : सरिया प्रखण्ड क्षेत्र के नावाडीह, सबलपुर व चन्द्रमारणी गांव में शनिवार की शाम दो जंगली हांथीयों ने जमकर उत्पात मचाया है। दोनों हांथी शाम के करीब 7 बजे चन्द्रमारणी गांव के खलिहानों में पहुंच धावा बोला और धान को चट कर गए ग्रामीणों ने हो हल्ला और मशाल के सहारे हांथीयों को खदेड़ा। हांथी नावाडीह के सरक्की टोला में पहुंच गांव निवासी कुलदीप साव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं सबलपुर पंचायत के पोटमा में खेत मे लगे सब्जियों व खेत को भारी नुकसान पहुंचाया है। 

IMG 20201213 WA0058

इस बाबत वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि हांथी के इलांके में होने की सूचना पर हमारी टीम लगातार पूरी रात हांथीयों के पीछे पीछे हैं। फिलहाल हांथी सरिया-बिरनी के सीमावर्ती इलांकों में कहीं है, टीम खोजबीन में लगी है उसे जंगल की ओर भगाने के दिशा में टीम प्रयासरत है।

Share via
Share via