20250213 152001

क्या बेकन फैक्ट्री के दिन बहुरेंगे पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट

क्या बेकन फक्ट्री के दिन बहुरेंगे…?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची के कांके स्थित बेकन फैक्ट्री के दिन बहुरने के कयास लंबे अरसे से लगाए जा रहे हैं …लेकिन अलग प्रान्त बनने के 24 वर्षों के बाद भी यह कयासों तक ही सीमित होकर रह गया है। इन सबके बीच राज्य की कृषि एवं पशुपालन मंत्री के दौरे ने बेकन फैक्ट्री को एक बार फिर से चर्चा में ला दिया है……

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर राँची आ रही हैं। देखे शिड्यूल

IMG 20250213 WA0018

File
कृषि मंत्री ने बेकन फैक्ट्री का दौरा कर न केवल इसे एक बार फिर से शुरू करने की बात कही बल्कि मुख्यमंत्री से इसपर हुई चर्चा की भो जानकारी दी। मंत्री के दौरे के दौरान विभाग के डॉ नीरज वर्मा ने बेकन फैक्ट्री के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी देते हुए इसे राज्य के बेरोजगार युवकों के लिए बेहतर अवसर बताया।
बताते चले कि एक समय यहां का बेकन फैक्ट्री एशिया महादेश में एक अलग स्थान रखता था।लेकिन सरकारी उदासीनता की वजह से यह 1996 से बंद है।
राज्य की युवा मंत्री का बेकन फैक्ट्री के प्रति उत्साह से राज्य के लोगों में आशा की नई किरण जगी है।ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बार बेकन फैक्ट्री के दिन बहुरेंगे? या यह भी पूर्व के कई घोषणाओं की तरह मात्र घोषणा बन कर रह जायगा…..?

Share via
Share via