20250308 155328

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल  में महिला दिवस का आयोजन

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल  में महिला दिवस का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष हवन का आयोजन किया गया जिसमें महिला शिक्षकों ने विशेष रूप से भाग लिया।

इस मौके पर डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं। महिलाओं ने अंतरिक्ष, ज्ञान विज्ञान, खेलकूद संस्कृति,कला समेत लगभग सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

 

सिन्हा ने कल रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का उल्लेख करते हुए कहा कि 63 में से 48 स्वर्ण केवल बालिकाओं को मिले।यह महिलाओं के दृढ़ निश्चय का प्रतीक है।उन्होंने उपस्थित शिक्षक समुदाय से महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बहू और बेटी को समान रूप से प्यार मिलना चाहिए।

इस अवसर पर आयोजित सभा को आराधना सिन्हा , नीलिमा दास, गौतम कुमार पाठक और एआई गुरु ने भी संबोधित किया। मौके पर सीनियर और जूनियर विंग के सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

 

Share via
Share via