20210508 181401

वाहन चेकिंग के दौरान चोरी बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, युवक की निशानदेही पर चोरी के आठ बाइक बरामद.

बालूमाथ : बालूमाथ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की नौ मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ अजीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, बताया कि बालूमाथ थाना अंतर्गत बारियातु टीओपी क्षेत्र के फुलसू मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल नम्बर जेएच 01K 9134 के साथ कौलेश्वर गंझू उर्फ बोखा (उम्र 23 साल, पिता- सुखदेव गंझू, ग्राम- चाटूहास, थाना- हेरहंज, जिला- लातेहार) को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर इसके घर से पुलिस ने चोरी की आठ और मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस सम्बंध में बालूमाथ थाना कांड संख्या 86/2021 में भारतीय दंड विधान की धारा 379, 414 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके पूर्व भी गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध लातेहार थाना में मोटरसाइकिल चोरी से सम्बंधित एक कांड प्रतिवेदित किया गया है।

इस छापामारी अभियान में बालूमाथ के पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार, बालूमाथ थाना प्राभारी धर्मेन्द्र महतो, बारियातु पिकेट प्रभारी कुबेर साव और सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।

लातेहार, मो०अरबाज

Share via
Share via