20260210 203146

पलामू पुलिस ने मारी बड़ी चोट: 16 एकड़ अवैध अफीम/पोस्ता की खेती को ट्रैक्टर से नेस्तनाबूद किया, नशा माफिया में हड़कंप

मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। दिनांक 10 फरवरी 2026 को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 16 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली अवैध अफीम (पोस्ता) की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। यह अभियान नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में 7 एकड़ फसल तबाह

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत डागरा एवं रतनाग के जंगली इलाकों में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाई गई अफीम/पोस्ता की फसल को पुलिस ने चिन्हित किया। करीब 7 एकड़ में फैली इस फसल को पुलिस बल और ट्रैक्टर की मदद से पूरी तरह उखाड़कर और नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में नौडीहा बाजार थाना, पुलिस पिकेट डागरा और कुहकूह कला पुलिस पिकेट की टीमें संयुक्त रूप से शामिल रहीं।

मनातू थाना क्षेत्र में 9 एकड़ फसल का सफाया

इसी क्रम में मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम झांटी एवं गीतहर के जंगली क्षेत्रों में वन भूमि पर लगभग 9 एकड़ में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया गया। इस अभियान में मनातू थाना के पदाधिकारी एवं जवान, मिटार पुलिस पिकेट की टीम तथा वन विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

अवैध खेती में शामिल लोगों की तलाश जारी

पलामू पुलिस के अनुसार, इन दोनों स्थानों पर अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। नाम-पते और अन्य विवरणों का सत्यापन पूरा होने के बाद वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत वन वाद दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पलामू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूर्ण सख्ती के साथ जारी रहेगा। जिले में हाल के महीनों में सैकड़ों एकड़ अवैध फसल नष्ट की जा चुकी है, जिससे नशा माफिया को भारी झटका लगा है।

Share via
Share via