मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य की बहन- बेटियों को मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना की सम्मान राशि प्रदान कर नारी सशक्तिकरण की जताई प्रतिबद्धता
झारखण्ड सीएम हेमन्त सोरेन ने बोआरीजोर में लगभग 187 करोड़ 15 लाख रुपए की 151 योजनाओं का गोड्डा वासियों को दिया तोहफा….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंइयाँ सम्मान योजना

सीएम ने कहा- झारखंड और यहां के लोगों को सशक्त करने के संकल्प के साथ-साथ काम कर रही सरकार
सीएम बोले- राज्य सरकार के कार्यों से बदल रही राज्य की दशा और दिशा
हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है:
सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर लोग बन रहे स्वावलंबी
जन कल्याण के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रही है हमारी सरकार
सरकार के निर्णयों से राज्य भर में खुशी का दिख रहा माहौल :हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड.
हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है। हम आपकी भावनाओं से भली- भांति वाकिफ हैं। यही वजह है कि हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, गरीब और किसानों- मजदूरों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के राजाभीठा में विकास योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम विपरीत पतिस्थितियों के बीच सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।
अपने संसाधनों को बढ़ा रहे हैं, ताकि आपके लिए और नई -नई योजनाएँ ला सकें:
झारखंड की महिलाओं को आज हेमंत सोरेन देंगे राखी(rakhi gift)का तोफा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन कल्याण के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रही है। पिछले साढ़े वर्षों में अनेकों ऐसी योजनाएं लेकर आए , जिससे जुड़कर यहां के लोग सशक्त बन रहे हैं। अब ऐसी ही कई और जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को शुरू करने की कार्य योजना तैयार हो रही है । ये नई योजनाएं इस राज्य की दशा और दिशा बदलने का एक महत्वपूर्ण जरिया बनेगी। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर अपने संसाधनों को बढ़ा रहे हैं।
नारी शक्ति को समर्पित है झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना:
मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं काफी मेहनतकश हैं। वे घर- परिवार भी चलाती हैं और आमदनी के लिए काम भी करती हैं । ऐसे में हमारी सरकार राज्य की महिलाओं एवं बहन -बेटियों के लिए पहले से ही कई योजनाएं चला रही हैं। इसी क्रम में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना नाम से एक और ऐतिहासिक कड़ी आज से जुड़ रही है। इस योजना के तहत महिलाओं और बहन- बेटियों को हर वर्ष 12 हज़ार रुपए सम्मान राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य की बच्चियां पैसे के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत 40 हज़ार रुपए दिया जा रहा है। इस योजना के अब तक 9 लाख से ज्यादा बच्चियां जोड़ी जा चुकी हैं। वहीं, 50 वर्ष से अधिक की महिलाओं को भी पेंशन योजना का लाभ दे रहे हैं ।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 187 करोड़ 15 लाख रुपए की 151 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 58 करोड़ 62 लाख रुपए की 73 योजनाओं का उद्घाटन एवं 128 करोड़ 53 लाख रुपये की 78 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य की बहन- बेटियों को झारखंड मंईंयां सम्मान योजना की सम्मान राशि प्रदान कर रक्षा बंधन की सौगात दी।


















