महाबीर चौक में उपाध्यक्ष रिंकू का रामनवमी प्रबन्धन समिति ने किया स्वागत
महाबीर चौक में उपाध्यक्ष रिंकू का रामनवमी प्रबन्धन समिति ने किया स्वागत

सिमड़ेगा नगर परिषद चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नव निर्वाचित उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने शहर की हृदय स्थली महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान रामनवमी प्रबन्धन समिति ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का स्वागत किया । मंदिर परिसर पर पर रामनवमी प्रबंधक समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने दीपक रिंकू का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
उन्होंने दुपट्टा ओढ़ाकर एवं तलवार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।दीपक रिंकू ने भगवान के समक्ष मत्था टेककर नगर के विकास, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
नगर परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में वे सभी वर्गों के हित में कार्य करेंगे और शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। मौके पर अनूप केशरी,हरि सिंह ,श्याम लाल शर्मा,आनंद जायसवाल,संजय शर्मा,सतेंदर रोहिल्ला, कुलदीप प्रसाद , के अलावे गणमान्य लोग उपस्थित थे।

















