रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 थाना प्रभारी बदले, नए अधिकारियों की तैनाती

रांची में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 थाना प्रभारी बदले, नए अधिकारियों की तैनाती

Share
Link copied

राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। तत्काल प्रभाव से शहर के पांच प्रमुख थानों के थाना प्रभारियों को बदल दिया गया है। इस फेरबदल के तहत धुर्वा, कोतवाली, लोअर बाजार, डेली मार्केट और कांके थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

किसे मिली कहाँ जिम्मेदारी?
कुणाल कुमार को बनाया गया कांके थाना प्रभारी
नितिन कुमार को मिली डेली मार्केट थाना की कमान
सनोज चौधरी बने कोतवाली थाना प्रभारी
लव कुमार सिंह को सौंपी गई लोअर बाजार थाना की जिम्मेदारी
अरुण महथा बने धुर्वा थाना प्रभारी

माना जा रहा है कि यह कदम राजधानी में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। नए थाना प्रभारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेंगे तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।