लिवइन में रह रहा था लड़का, साँस न ले पाने की परेशानी से गई जान।

लिवइन में रह रहा था लड़का, साँस न ले पाने की परेशानी से गई जान।

लोहरदगा,जासं युवक लिव इन रिलेशनशिप में था। अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ी। पहले गांव में इलाज हुआ, उसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया। युवक की हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अपनी होने वाली पत्नी के साथ उसके घर आया हुआ था। इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।
झारखंड में सरेंडर करने के बाद अस्वस्थ नक्सली गंगा प्रसाद राय की रिम्स में इलाज के दौरान हुई मौत।
बताया जा रहा है कि गुमला जिले के विशुनपुर थाना अंतर्गत हाटाजाम गांव निवासी अनुपम कुजूर (22 वर्ष) की शादी लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ होने वाली थी। युवती फिलहाल अनुपम के साथ लिव इन रिलेशन में अनुपम के घर पर ही रह रही थी। करमा त्योहार को लेकर अनुपम और उसकी होने वाली पत्नी दो दिन पहले युवती के घर आए हुए थे। इसी बीच शनिवार को अचानक से अनुपम की तबियत बिगड़ गई। उसने सीने में दर्द होने और सांस में लेने में दिक्कत होने की बात कही।अनुपम का इलाज गांव में ही एक निजी प्रैक्टिशनर से कराया गया। इसके बाद भी अनुपम की स्थिति में सुधार नहीं हो रही थी। तब जाकर उसे शहरी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में रविवार की सुबह लाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान अनुपम की हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई। उसके नाक, कान, मुंह से खून निकलने लगा। जिसके बाद निजी अस्पताल के चिकित्सक ने अनुपम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन अनुपम को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
झारखंड आरजेडी में जान फुक्ने के लिए तेजस्वी , दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via