सीईओ रवि कुमार के नाम पर ठगी की कोशिश, श्रीलंका से भेजे गए वाट्सएप मैसेज
सीईओ रवि कुमार के नाम पर ठगी की कोशिश, श्रीलंका से भेजे गए वाट्सएप मैसेज

रांची : सीईओ के रवि कुमार की तस्वीर वाट्सएप डीपी में लगाकर साइबर ठगों ने परिचितों से 50-50 हजार रुपए मांगने की कोशिश की। जब परिचितों ने सीधे उनसे संपर्क किया, तब इस ठगी का खुलासा हुआ। सीईओ ने 19 मार्च को साइबर थाना रांची में मामला दर्ज कराया और ठगों द्वारा भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए। जांच में पता चला कि ठगी में इस्तेमाल किया गया नंबर (+94773070155) श्रीलंका का है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह पहली बार है जब किसी अंतरराष्ट्रीय नंबर से झारखंड में इस तरह की ठगी का मामला सामने आया है। इससे पहले साइबर अपराधियों ने वेबसाइट और सर्वर के जरिए ठगी की थी, जिनका आईपी एड्रेस जापान, दुबई, हांगकांग, चीन, फिलीपींस, ताइवान, वियतनाम और कंबोडिया से जुड़ा पाया गया था। साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
















