20251006 101212

सतगांवां में बस पलटने से 11 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर, राहत और बचाव कार्य जारी

SNSP Meternal Poster page 001

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के सुबह 4:30 बजे अंगार मोड़ के पास एक भीषण बस दुर्घटना में 11 यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Banner Hoarding

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रियों से भरी बस तेज गति में थी, जब अंगार मोड़ पर चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगांवां ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को बेहतर चिकित्सा के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

1

Share via
Send this to a friend