20250730 131123

रांची में 11 साल की स्कूली छात्रा का अपहरण, पुलिस ने 2 घंटे में किया बरामद

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां स्कूल जा रही 11 वर्षीय छात्रा का ई-रिक्शा से अपहरण कर लिया गया। घटना के दौरान अपहरणकर्ताओं ने बच निकलने के लिए तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, रांची पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते बच्ची को महज दो घंटे के अंदर रामगढ़ जिले के कुजू इलाके से सकुशल बरामद कर लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के सिरमटोली में हुई। बच्ची सुबह ई-रिक्शा से अपने स्कूल जा रही थी, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी शुरू की और आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में अंतरजिला समन्वय स्थापित कर बच्ची की तलाश शुरू की गई। तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने अपहरणकर्ताओं पर दबाव बनाया, जिसके चलते उन्होंने बच्ची को रामगढ़ के कुजू इलाके में छोड़ दिया।

पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल वाहन का नंबर ट्रेस किया है और इसकी जांच तेज कर दी है। बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना ने शहर में स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

Share via
Share via