12th Gondwana Summer Camp cum Youth Conference inaugurated in Simdega, more than 500 youth participated

सिमडेगा में 12वें गोंडवाना समर कैंप सह युवा सम्मेलन का शुभारंभ, 500 से अधिक युवा हुए शामिल

12th Gondwana Summer Camp cum Youth Conference inaugurated in Simdega, more than 500 youth participated
12th Gondwana Summer Camp cum Youth Conference inaugurated in Simdega, more than 500 youth participated

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले के कुरडेग प्रखंड स्थित आसनबेड़ा अंबाटोली गांव में सोमवार को पांच दिवसीय 12वें गोंडवाना समर कैंप सह युवा सम्मेलन-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। गोंडवाना आदिवासी कल्याण एवं विकास मंच, गोंडवाना छात्र संघ सिमडेगा एवं जागृति समिति आसनबेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में झारखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन स्वतंत्र शोधार्थी डॉ. गणेश मांझी ने ध्वजारोहण कर किया। उद्घाटन सत्र में बच्चों और युवाओं ने सात टीमों में विभाजित होकर आकर्षक परेड और मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाजों के तहत पूजा-अर्चना के साथ हुई।

अपने संबोधन में डॉ. गणेश मांझी ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनने का आह्वान किया। वहीं दिल्ली से आई शिक्षिका रजनी मांझी ने युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने की सलाह दी।

आयोजकों के अनुसार, 1 से 5 जून तक चलने वाले इस शिविर में शिक्षा, खेल, व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व, सामाजिक जागरूकता और आत्मविश्वास से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो युवाओं को अपनी संस्कृति और पहचान से जोड़ने के साथ-साथ आधुनिक चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now