रांची में ट्रैफिक नियमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: एक दिन में कटे 3335 चालान
रांची: शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस ने सोमवार को एक व्यापक विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में पूरे शहर में सघन वाहन चेकिंग की गई।
हेलमेट और नो-पार्किंग पर पुलिस की नज़र
अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 3335 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक उल्लंघन बिना हेलमेट चलने वालों का रहा, जिनकी संख्या 1804 थी। इसके बाद नो-पार्किंग और सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने के 1200 मामले दर्ज किए गए।
उल्लंघनों की लिस्ट
पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत की गई कार्रवाई के आंकड़े इस प्रकार हैं:
बिना हेलमेट- 1804
नो पार्किंग/गलत पार्किंग -1200
ओवरलोडिंग/अतिरिक्त सवारी – 49
गलत दिशा (Wrong Side) में ड्राइविंग -47
बिना यूनिफॉर्म (व्यावसायिक वाहन) – 48
बिना ड्राइविंग लाइसेंस -36
ओवरस्पीडिंग -30
इसके अलावा, प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल, गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाने और प्रदूषण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर भी जुर्माना वसूला गया।
राहत की खबर: ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ का कोई मामला नहीं
इस सघन जांच अभियान का एक सुखद पहलू यह रहा कि पूरे दिन की चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने (Drink and Drive) का कोई भी मामला सामने नहीं आया,
यातायात प्रबंधन को और अधिक सुगम बनाने के लिए कॉर्पोरेट जगत ने भी हाथ बढ़ाया है। आदित्य विजन लिमिटेड की ओर से रांची यातायात पुलिस को 100 रिफ्लेक्टिव बैरियर भेंट किए गए, जिससे सड़कों पर सुरक्षा घेरा और बेहतर हो सकेगा।
इसे भी पढ़े : झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था होगी हाईटेक, एम्बुलेंस मॉनिटरिंग के लिए बनेगा AI कंट्रोल रूम: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक: पीडीएस में पारदर्शिता बढ़ाने और शहरी श्रमिकों के लिए नए दाल-भात केंद्र खोलने के निर्देश
रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति…

CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चेयरमैन और सेक्रेटरी हटाए गए, पोर्टल पर साइबर अटैक से मची खलबली
The CBSE Chairman and Secretary have been transferred. An inquiry committee has been constituted to probe the procurement of On-Screen Marking (OSM)…

चतरा में 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल भी जब्त
चतरा : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पाराडीह जंगल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 522…

NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का लोक भवन घेराव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
रांची : NEET पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी रांची स्थित लोक भवन का घेराव किया। युवा…


















