Ranchi traffic police's special drive: 9,122 challans issued in two days; most action taken against violators of helmet and no-parking rules.

रांची में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, दो दिनों में 9,122 चालान; हेलमेट और नो-पार्किंग नियम तोड़ने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

Share
Link copied
Ranchi traffic police's special drive: 9,122 challans issued in two days; most action taken against violators of helmet and no-parking rules.
Ranchi traffic police’s special drive: 9,122 challans issued in two days; most action taken against violators of helmet and no-parking rules.

रांची: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान चारपहिया, दोपहिया, ऑटो और टोटो समेत विभिन्न वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 4,153 चालान काटे गए।

सबसे अधिक कार्रवाई नो-पार्किंग/सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामलों में हुई, जिसमें 2,177 चालान जारी किए गए। इसके अलावा बिना हेलमेट 1,585, रेड लाइट उल्लंघन 156, नो-एंट्री 54, अतिरिक्त सवारी 30, बिना वर्दी 22, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 17, पिलियन राइड नियम उल्लंघन 17 तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी चालान किए गए।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 1 जुलाई से 2 जुलाई 2026 के बीच यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 9,122 चालान जारी किए गए हैं।

रांची ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे मोटर वाहन अधिनियम के सभी नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं। साथ ही किसी भी वाहन पर दूसरे वाहन का नंबर लगाकर परिचालन न करें। ऐसा करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त करने के साथ चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।