Ranchi traffic police's special drive: 4,665 vehicles fined in a single day.

रांची में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 4,665 वाहनों का चालान

Share
Link copied
Ranchi traffic police's special drive: 4,665 vehicles fined in a single day.
Ranchi traffic police’s special drive: 4,665 vehicles fined in a single day.

रांची : रांची ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान चारपहिया, दोपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 4,665 चालान काटे गए। सबसे अधिक 2,651 चालान नो-पार्किंग/सड़क पर वाहन खड़ा करने तथा 1,552 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में जारी किए गए। इसके अलावा रेड लाइट जंप करने पर 215, नो-एंट्री उल्लंघन पर 81, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 33 और बिना वर्दी वाहन चलाने पर 20 चालान किए गए।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 के बीच यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 13,787 चालान जारी किए जा चुके हैं।

रांची ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मोटर वाहन अधिनियम के सभी नियमों का पालन करें और अपने वाहन पर किसी अन्य वाहन का पंजीकरण नंबर लगाकर परिचालन न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसा करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त करने के साथ संबंधित चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।