Youths rescue an ox trapped in the swift currents of the Shankh River; the daring rescue is being praised by all.

शंख नदी की तेज धार में फंसे बैल को युवकों ने बचाया, साहसिक रेस्क्यू की हर ओर सराहना

Share
Link copied
Youths rescue an ox trapped in the swift currents of the Shankh River; the daring rescue is being praised by all.
Youths rescue an ox trapped in the swift currents of the Shankh River; the daring rescue is being praised by all.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: गरजा स्थित शंख नदी में शुक्रवार को तेज बहाव के बीच फंसे एक बैल को स्थानीय युवकों ने अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सुरक्षित बचा लिया। इस मानवीय प्रयास की क्षेत्रभर में जमकर सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, शंख नदी की तेज धारा में एक बैल फंस गया था। बैल को बहते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान कोचेडेगा निवासी रंजीत साहू ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने जिला प्रशासन, मीडिया और स्थानीय लोगों को सूचना देकर तत्काल सहायता जुटाने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही गरजा पेट्रोल पंप के संचालक एवं युवा समाजसेवी अक्षय प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजू बाड़ा और गरजा के मुखिया को सूचना देकर बचाव अभियान में शामिल किया।

बचाव अभियान के दौरान राजू बाड़ा रस्सी लेकर नदी की तेज धारा में उतरे और काफी मशक्कत के बाद बैल तक पहुंचने में सफल रहे। बैल को रस्सी से बांधने के बाद सभी लोगों ने मिलकर उसे धीरे-धीरे सुरक्षित नदी किनारे बाहर निकाल लिया। बैल के सुरक्षित बाहर आते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और बचाव दल का तालियों के साथ स्वागत किया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी बेजुबान पशु की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना सच्ची मानवता और पशु-प्रेम का परिचायक है। उन्होंने रंजीत साहू, अक्षय प्रसाद, राजू बाड़ा, गरजा के मुखिया तथा अन्य ग्रामीणों के साहस, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।