Three youths stranded in the strong currents of the Gerua River in Chatra.

चतरा में गेरुआ नदी के तेज बहाव में फंसे तीन युवक, दो मोटरसाइकिलें बहीं

Three youths stranded in the strong currents of the Gerua River in Chatra.

चतरा/टंडवा। गेरुआ नदी में अचानक आई बाढ़ के बीच पीपा पुल पार करने की कोशिश करना तीन युवकों के लिए मुसीबत बन गया। नदी का बहाव अचानक तेज होने से तीनों युवक बीच धार में फंस गए। इस दौरान उनकी दो मोटरसाइकिलें भी तेज पानी में बह गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और टंडवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से एक युवक को बहते पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि दो अन्य युवक तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे।

Baba new 1
Advertisement

टंडवा पुलिस के मुताबिक, एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक अकेला था। तीनों पीपा पुल के रास्ते गेरुआ नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया और तीनों युवक बीच में फंस गए।

RKDF
advertisement

बहते पानी से निकाले गए युवक को पुलिस ने तत्काल टंडवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल बेहतर है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी में तेज बहाव के दौरान पीपा पुल पार नहीं करने की अपील की है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Kashmir vastaralay
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।