Ranchi Traffic Police's special drive: 3,541 challans issued in a single day; most actions taken against riding without a helmet and parking in 'no-parking' zones.

रांची में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान: एक दिन में 3,541 चालान, बिना हेलमेट और नो पार्किंग पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

Share
Link copied
Ranchi Traffic Police's special drive: 3,541 challans issued in a single day; most actions taken against riding without a helmet and parking in 'no-parking' zones.
Ranchi Traffic Police’s special drive: 3,541 challans issued in a single day; most actions taken against riding without a helmet and parking in ‘no-parking’ zones.

रांची: रांची ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार (6 जुलाई) को शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में चलाया गया।

अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के बाद विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 3,541 चालान काटे गए। इनमें नो पार्किंग/सड़क पर वाहन खड़ा करने के 1,845, बिना हेलमेट 1,511, रेड लाइट जंप 43, नो एंट्री 33, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 12, रॉन्ग साइड ड्राइविंग 11, ओवर स्पीड 7, सीट बेल्ट 5, फैंसी नंबर प्लेट 5 और शराब पीकर वाहन चलाने के 3 मामलों में कार्रवाई की गई।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई से 6 जुलाई 2026 के बीच यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 25,198 चालान जारी किए जा चुके हैं।

रांची ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मोटर वाहन अधिनियम का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा अपने वाहन पर किसी अन्य वाहन का नंबर लगाकर परिचालन न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसा करते पाए जाने पर वाहन जब्त करने के साथ संबंधित चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।