20201016 145634

दो पक्षों के बीच मारपीट में 7 घायल.

लातेहार, मो०अरबाज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार/बालूमाथ : आज बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर ग्राम में सड़क किनारे मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई जिसमें 7 लोग घायल हो गए.

20201016 145618

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार झाबर ग्राम में स्थित धीरज इंटरप्राइजेज छड़ सीमेंट की दुकान के सामने रोड का पानी बहकर दुकान की ओर चला आता था, इसी को लेकर दुकान संचालक धीरज कुमार द्वारा अपनी जमीन में मिट्टी नुमा दीवार देकर पानी रोकने का प्रयास किया जा रहा था, सड़क किनारे दीवार नही देने की बात कहकर गांव पास के ही रहनें वाले रंजीत कुमार तिवारी और उसके परिजनों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया और मारपीट की.

20201016 145655

धीरज का आरोप है की मारपीट के क्रम में उसके दुकान से लगभग चार लाख रुपये भी छीन लिए गए. मारपीट में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया.

Share via
Share via