चतरा में नक्सलीयों ने मचाया तांडव, कई वाहनों को किया आग के हवाले

Share
Link copied

विशेष संवाददाता चंद्रेश शर्मा

चतरा,16 अक्टूबर। चतरा जिले की कोल नगरी पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल के बचरा रेलवे साइडिंग में गुरुवार की देर रात हथियारबंद उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया। पंद्रह की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने साइडिंग पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वही कोयला लोडिंग में लगे एक लोडर व दो डम्फर को आग के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार उग्रवादियों के द्वारा साइडिंग पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही बचरा साइडिंग में कार्यरत
चतरा में नक्सलीयों ने मचाया तांडव, कई वाहनों को किया आग के हवाले
सीसीएलकर्मी व असंगठित मजदूर मौके से भाग खड़े हुए। जिसके बाद उग्रवादियों ने मौके पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद सूचना मिलते ही टंडवा एसडीपीओ आशुतोष सत्यम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने के साथ-साथ मामले की जांच में जुट गए। घटना के बाद जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीं सीसीएलकर्मी काफी डरे और सहमे हुए हैं। इधर नक्सलियों के तांडव की सूचना मिलते ही एसपी ऋषभ झा और एएसपी अभियान निगम प्रसाद भी घटनास्थल के लिये रवाना हो गए हैं। एसपी ने कहा है कि वाहनों के फूंके जाने की जानकारी मिली है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है या अपराधियों ने यह बताना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि सूत्रों की माने तो घटना को अंजाम पीएलएफआई नक्सलियों ने दिया।क्योंकि पूर्व में भी पीएलएफआई नक्सलियों ने साइडिंग के कांटा घर पर बम फेंक कर दहशत फैलाया था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow