आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात की.

आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात की.

राँची : शनिवार को सामाजिक संगठन “आदिवासी लोहरा समाज ” केंद्रीय समिति राँची, झारखंड के रामशरण तिर्की व महावीर लोहरा के नेतृत्व में केंद्रीय समिति के पदाधिकारीगण माननीय शिबू सोरेन राज्य सभा सांसद सह केंद्रीय अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा से मुलाकात कर संवैधनिक हक सुचारू रूप से दिलाने के लिए एक ज्ञापन सारे दस्तावेज के साथ दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड राज्य के 5वीं अनुसूचित क्षेत्र (शिडयूल एरिया) के भू-दस्तावेज (खतियान) में कौम लोहार दर्ज है, वास्तव में वही लोहरा अनुसूचित जनजाति के सदस्य है। इस संबंध में जारी कार्मिक विभाग, झारखण्ड सरकार के आदेश पंत्राक – 355 दिनांक 19 जनवरी 2006 , पत्रांक 1355 दिनांक 12-04-2008 एवं सभापति SC/ST कल्याण समिति, झारखंड विधानसभा का पत्रांक 2301 दिनांक 03-05-2014 एवं A.C. राँची का पत्रांक 1188 दिनांक 03-07-2014 को राज्य गजट में प्रकाशित करने हेतु माँग पत्र दिया गया।

माननीय गुरूजी शिबू सोरेन से मुलाकात में मुख्य रूप से आदिवासी लोहरा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ठुमा तिर्की, केंद्रीय महासचिव शम्भु शंकर गुरु, कार्यकारी अध्यक्ष राजू लोहरा, उपाध्यक्ष दिलेश्वर लोहरा, विधिक सलाहकार किशोर लोहरा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा संगीता तिर्की, कार्तिक लोहरा, अशोक लोहरा, मधु तिर्की एवं विमलेश कुमार लोहरा उपस्थित हुए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now